Home » हरियाणा » 12 ग्राम 272 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार ।

12 ग्राम 272 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
67 Views
सिरसा…. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों रूपए की 12 ग्राम 272 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान डबवाली रोड़ सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस गाड़ी को देखकर अचानक वापिस मुङकर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को शक के आधार पर काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी साहिल पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव कासन खेड़ा हाल डबवाली रोड़ सिरसा के कब्जे से 6 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । जबकि एक अन्य कार्रवाई में सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम ने हनुमानगढ रोड़ ऐलनाबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी । इस दौरान एक युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने युवक को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी भुपेन्द्र सिंह उर्फ विराट पुत्र जोरावर सिंह निवासी गांव चौटाल हाल हनुमानगढ़ रोड़ ऐलनाबाद के कब्जे से 6 ग्राम 02 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा तथा हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *