Home » हरियाणा » लायंस क्लब सिरसा सूर्या ने ‘वस्त्र से सम्मान तक’ प्रोजेक्ट के तहत 500 जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र

लायंस क्लब सिरसा सूर्या ने ‘वस्त्र से सम्मान तक’ प्रोजेक्ट के तहत 500 जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
58 Views

सिरसा। मानवता और समाज सेवा की दिशा में एक और सार्थक कदम बढ़ाते हुए लायंस क्लब सिरसा सूर्य एवं लायंस लेडीज विंग के संयुक्त तत्वावधान में ‘वस्त्र से सम्मान तक’ प्रोजेक्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पुनीत अभियान के अंतर्गत 500 जरूरतमंद और असहाय लोगों को वस्त्र वितरित कर उन्हें सम्मान और सहयोग प्रदान किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) लायन संजय गांधी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) लायन पुनीत बंसल एवं रीजन चेयरमैन लायन तरसेम गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ लायंस क्लब रानियां रॉयल के अध्यक्ष लायन रवि मोंगा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम क्लब प्रधान सतप्रकाश गोयल, सचिव लायन गोपाल कागजी एवं कोषाध्यक्ष राजिंदर गोयल की कुशल देखरेख व नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सुचारू रूप से अमलीजामा पहनाने और इसे भव्य रूप से सफल बनाने में प्रोजेक्ट चेयरमैन विशाल गुप्ता, दविंदर बंसल, अनिल बंसल एवं कमलजीत जिंदल की अह्म भूमिका रही। मुख्य अतिथियों एवं क्लब के पदाधिकारियों ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए। लॉयन सदस्य विनोद गर्ग जन्मदिन भी मनाया गया, ओर लॉयन लेडीज ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया, इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए अतिथियों ने कहा कि ‘वस्त्र से सम्मान तक’ केवल एक पहल नहीं है, बल्कि समाज के वंचित वर्ग को उनकी बुनियादी जरूरतें और सम्मान दिलाने का एक पावन प्रयास है। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया। क्लब ने भविष्य में भी सेवा, सम्मान और मानवता के मूल उद्देश्य के साथ ऐसे जनहित कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *