Home » हरियाणा » 6 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन सहित इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार ।

6 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन सहित इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
6 Views
सिरसा…… पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन सहित इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल पुत्र लालचंद निवासी गांव तलवाड़ा खुर्द, हाल वार्ड नंबर 12 ऐलनाबाद तथा लवली पुत्र प्रेम कुमार निवासी वार्ड नंबर 04 ऐलनाबाद, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद रोड स्थित बाइपास क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवकों ने अचानक स्कूटी मोड़कर वापस भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices