सिरसा। ऐलनाबाद के एकमात्र चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां में नए सत्र 2026-27के लिए दाखिला प्रक्रिया संबंधी दिशा निर्देश कॉलेज प्राचार्य डा. सज्जन कुमार द्वारा जारी किए हुए हैं। तथा सभी प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाई हुई है। प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने बताया कि दाखिला डेट बढ़ने के बाद 30 जून तक आॅनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को जारी होगी तथा दूसरी मेरिट लिस्ट 17 जुलाई को जारी होगी, जिसमें एक से तीन दिन का समय फीस जमा करने का रहेगा। यदि कोई विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह जाते हैं तो ओपन काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकता है। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय में नए सत्र में एडमिशन के लिए आर्ट्स में 240 सीटें, कॉमर्स में 40 सीटें तथा बीएससी (नॉन मेडिकल) में 40 सीटें हैं। महाविद्यालय में हिंदी, पंजाबी, इंग्लिश, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, पर्यावरण शिक्षा , शारीरिक शिक्षा तथा मनोविज्ञान के अलावा कॉमर्स विभाग तथा साइंस के सभी विषयों के इलावा स्नातकोत्तर (एम ए) हिंदी का अध्ययन करवाया जाता है। महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है जैसे: हर प्रकार की सुविधा युक्त नई इमारत, स्मार्ट क्लास की सुविधाएं, बहुत ही अनुभवी स्टाफ, कंप्यूटर लैब, वातानुकूलित लाइब्रेरी, ठंडे और स्वच्छ पानी की सुविधा, कैंटीन की सुविधा, पिंक बस सेवा की फ्री सुविधा, पासपोर्ट की सुविधा, लर्निंग लाइसेंस की सुविधा, एससीबीसी स्कॉलरशिप की सुविधा, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की सुविधा, पोज स्कॉलरशिप (केवल साइंस के विद्यार्थियों के लिए)की सुविधा, हरियाणा मेरिट स्कॉलरशिप की सुविधा, टॉप टेन स्कॉलरशिप की सुविधा, तथा अति आधुनिक सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में उपरोक्त सुविधाओं के अलावा महिला प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट सेल, सड़क सुरक्षा क्लब, इको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, एन एस एस, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी, तथा लीगल लिटरेसी सेल आदि स्थापित किए गए हैं, जिनके द्वारा विद्यार्थी देश व समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचार्य द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क से किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर : 9466731248,7015139720,
विज्ञान संकाय में फिजिक्स अक्षय कुमार, डा. पूजा केमिस्ट्री में प्रो. राजवीर सिंह शामिल हैं।
सीमित सीटों पर सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में दाखिले का सुनहरा मौका: डा. सज्जन कुमार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026