सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग, खंड मधोसिंघाना द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु आज के कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। पर्यवेक्षक ज्योति सैनी द्वारा ब्लॉक मधोसिंघाना के सामुदायिक केंद्र में 150 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पीएमएमवीवाई योजना में पात्र लाभार्थियों का नामांकन बढ़ाना है। ज्योति सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को 5000 रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में तथा दूसरी संतान बालिका होने पर 6000 रुपये की एकमुश्त राशि सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पीएमएमवीवाई के नए पोर्टल पर आॅनलाइन पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता की शर्तें एवं लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान में घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं से संपर्क करें तथा सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर ब्लॉक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत चलाया विशेष नामांकन अभियान
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026