सिरसा। गवर्मेंट फार्मेसी आॅफिसर एसोसिएशन हरियाणा द्वारा भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत सविता पूनिया को उनके उत्कृष्ट खेल योगदान एवं देश का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राज्य प्रधान जगदीप, राज्य उपप्रधान प्रदीप जांगू, जिला प्रधान प्रदीप गर्ग, चीफ फार्मेसी आॅफिसर सुभाष चंद्र, सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी आरके सुखचैन सहित प्रदेशभर से आए अनेक फार्मेसी आॅफिसर उपस्थित रहे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि सविता पूनिया की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण से नई पीढ़ी को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणांचल से निकलकर अपनी मेहनत के बलबूते पर पद्मश्री जैसे अवार्ड प्राप्त करना अपने आप में एक मिसाल है। हर माता-पिता का सपना होता है कि उसका बेटा या बेटी उनका नाम रोशन करे, लेकिन सविता पूनियां ने अनेक बाधाओं को आसानी से पार करते हुए अपने अभिभावकों को उनकी उम्मीद से बढ़कर खुशियां देने का काम किया है, जोकि काबिलेतारीफ है। सभी उपस्थित सदस्यों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
गवर्मेंट फार्मेसी आॅफिसर एसोसिएशन हरियाणा ने पद्मश्री सविता पूनिया को किया सम्मानित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026