6 Views
सिरसा….. नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए डिंग मंडी निवासी एक युवक को 8100 नशीली गोलियां और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम उपनिरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कीर्ति नगर स्थित शांति नगर गली नंबर-2 में दबिश देकर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 डिब्बों में रखी टेपेंटाडोल की गोलियां तथा दो डिब्बों में सिग्नोर कैप्सूल बरामद हुए। कुल मिलाकर 8100 नशीली गोलियां व कैप्सूल जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनदीप पुत्र साहब दयाल निवासी डिंग मंडी, थाना डिंग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन नशीली दवाओं को बेचने की फिराक में था। सीआईए सिरसा पुलिस ने आरोपी युवक को आगामी कार्रवाई हेतू नशीली दवाइयां सहित औषधि नियंत्रक विभाग के अधिकारी डीसीओ सुनील कुमार के वाले कर दिया है । पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की खेप उसे कहां से मिली और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।
Post Views: 6


