Home » हरियाणा » डीईओ ने किया ढाणी प्लांटा स्कूल में वाटर कूलर का शुभारंभ

डीईओ ने किया ढाणी प्लांटा स्कूल में वाटर कूलर का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने बच्चों के लिए स्कूल में भेंट किया वाटर कूलर
सिरसा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय स्कूल ढाणी प्लांटा सेक्टर-19 में समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह वैदवाला द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सुभाष फुटेला ने फीता काटकर किया। उनके साथ डीपीसी कृष्ण कुमार भी मौजूद थे। बीईओ सिरसा रमेश कुमार सिरसा, स्कूल प्रभारी स्नेह लता एवं कांता रानी कम्बोज ने डीईओ का स्वागत किया। डीईओ सुभाष फुटेला ने कहा कि इस सराहनीय पहल से स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और स्टाफ को बड़ी राहत मिलेगी। वाटर कूलर के उद्घाटन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सुभाष फुटेला ने कहा कि जल सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और पढ़ाई के अनुकूल माहौल के लिए स्कूल में शुद्ध पेयजल होना अनिवार्य है। डीईओ ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य सक्षम लोग भी इस प्रकार से सहयोग करें तो सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी को बखूबी दूर किया जा सकता है। समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने कहा कि वे स्वयं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं और सरकारी स्कूलों में बच्चों की इस समस्या को उन्होंने नजदीकी से महसूस किया है। सेवानिवृत्त होने के बाद से वे लगातार समाजसेवा के कार्यों में प्रयासरत हैं, ताकि बच्चों को समस्याओं से न जूझना पड़े। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डीईओ, स्कूल स्टाफ और गणमान्य अतिथियों ने मिलकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, एबीआरसी संतोष पूनिया, एमसी सनप्रीत सिंह सोढ़ी सहित एसएमसी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices