Home » हरियाणा » शिविर में 250 बच्चों के दांतों की हुई जांच

शिविर में 250 बच्चों के दांतों की हुई जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
5 Views

सिरसा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा सिरसा शाखा ने सरकारी स्कूल चत्तरगढ़पट्टी में एक डैंटल चैक अप कैम्प शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बांसल ने बताया कि शिविर में डा. वंदना गोयल ने 250 बच्चों के दांतों का चैक किया। इस मौके पर डा. वंदना ने बताया कि दांतों की सुरक्षा भी समय-समय पर जरूरी है। उन्होंने कहा कि देखभाल के अभाव में दांत कई बार कमजोर हो जाते हैं या उनमें कई प्रकार के विकार आ जाते हैं, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर दांतों की जांच करवाते रहें। डा. वंदना ने बच्चों को दांतों की देखभाल के लिए निरंतर ब्रश करने की सलाह दी और किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने का आह्वान किया। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि महासभा की ओर से निरंतर सेवा प्रकल्प कार्य जारी हैं। सेवा प्रकल्पों की कड़ी को लयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। एमसी प्रियंका बोमरा ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा सिरसा के प्रयास सराहनीय हैं। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल जरूरतमंदों की सहायता होती है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। सभी बच्चों को टूथपेस्ट व टूथब्रुश वितरित किए गए व 400 बच्चों को बिस्किट बांटे गए। टुथपेस्ट व टुथब्रुश का योगदान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बांसल द्वारा दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने शिविर लगाने के लिए महासभा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनीष गुप्ता, नीलकमल, सीताराम जमालिया, भारत गोयल, राजेश मित्तल, नन्द लाल चाचाण, मीना गोयल, रितू बांसल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices