Home » देश » डॉ. हरजोध सिंह ने मतदाताओं से संवाद कर की 20 सितंबर को मतदान की अपील

डॉ. हरजोध सिंह ने मतदाताओं से संवाद कर की 20 सितंबर को मतदान की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

सिरसा/डबवाली। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव 2026 के मद्देनजर पंजीकृत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. हरजोध सिंह ने मंडी डबवाली, गिद्दड़बाहा, बठिंडा, बरनाला, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े विषयों पर अपने विचार सांझा किए। मतदाताओं से संवाद करते हुए डॉ. हरजोध सिंह ने कहा कि आपके द्वारा दिया गया प्रत्येक मत केवल एक वोट नहीं, बल्कि आपके विश्वास की जिम्मेदारी है। यदि आपने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, तो मैं चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट में आपकी आवाज बनकर आपकी बात और आपके पक्ष को मजबूती से रखने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के हित और पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रगति से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने तथा विश्वविद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 20 सितंबर 2026 को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। डॉ. हरजोध सिंह ने अपने संबोधन में मतदाताओं से उनके पक्ष में  बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर 14 के सामने प्रथम वरीयता वोट देने का भी आग्रह किया और कहा कि मतदाताओं का विश्वास उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी। पंजाब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक चुनाव वेबसाइट पर पंजीकृत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 सितंबर 2026 को मतदान संबंधी सूचना तथा मतदान केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices