सिरसा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलपालिया में ड्राइंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एमिनेंट पर्सन के रूप में समिंदर कम्बोज, मंडल अध्यक्ष, ऐलनाबाद, रामकिशन कम्बोज, सदस्य, मार्केट कमेटी तथा बहादुर सिंह, सचिव, मंडल ऐलनाबाद विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय पहुंचे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
रंगोली में प्रथम स्थान कक्षा नौंवी की छात्राओं चंदा, प्रिया और कल्पना वर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका मंजू द्वारा प्रदर्शनी को आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और उनकी रचनात्मक सोच को विकसित करने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मंजू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक एवं कलात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं। समिंदर कम्बोज ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रामकिशन कम्बोज ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों के सुंदर चित्रों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में जयंती सुपुत्री राजेंद्र, सिरसवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में नमन सुपुत्र ओमप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने विजेता छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्राचार्य रवि कुमार की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय से स्टाफ सदस्य कुलवंत कस्वां, ओमप्रकाश, राजबाला, अमित, संदीप उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
वार्ड 21 में रात के समय चला विशेष फॉगिंग अभियान
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
September 19, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

वार्ड 21 में रात के समय चला विशेष फॉगिंग अभियान
September 19, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
September 19, 2026

