Home » देश » राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में ‘नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित

राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में ‘नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
6 Views

सिरसा: स्थानीय राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं एनएसएस सेल के प्रभारी डॉ. जीतराम के निर्देशन में ‘नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रीय संकल्प समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली। इसके साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने तथा समाज में जागरूकता का प्रसार करने के उद्देश्य से एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ अनीता सिंह ने कहा कि युवा किसी भी देश की वास्तविक शक्ति और भविष्य होते हैं। ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को सिद्ध करने के लिए आवश्यक है कि हमारी युवा पीढ़ी शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से स्वस्थ एवं नशा-मुक्त रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं नशे से पूरी तरह दूर रहें और समाज को भी इस बुराई के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं एनएसएस प्रभारी डॉ. जीतराम ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल ध्येय ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण है, इसलिए नशा जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ युवाओं को एक मजबूत जन-आंदोलन खड़ा करना होगा।
कार्यक्रम में सिटी हेल्थकेयर न्यूरो रिसर्च सेंटर से पधारी डॉ. दिव्या ज्योति सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और युवाओं को नशे के कारण दिमाग तथा शरीर पर पड़ने वाले घातक न्यूरोलॉजिकल व स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों व प्रतिभागियों को भारत सरकार द्वारा जारी नशा मुक्ति राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14446 के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे आवश्यकता पड़ने पर कोई भी व्यक्ति उचित मार्गदर्शन, सहायता और नशामुक्ति से जुड़ी सेवाएं प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम के सफल संचालन व आयोजन में एनएसएस टीम के सदस्यों डॉ. मंजू कम्बोज, डॉ. रमेश सोनी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. सरबजीत कौर एवं शाहबाज अख्तर का विशेष व सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ. मीत, डॉ. करमजीत, डॉ. अंकिता और डॉ. दीपावली सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ. सत्यपाल, डॉ. सूरज रंजन, डॉ. गुलाबवती और हैप्पी ने बताया कि इस हस्ताक्षर अभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और एक नशा-मुक्त समाज व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का दृढ़ संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices