Home » सिरसा » स्कूटी चोरी की वारदात सुलझी, चोरीशुदा स्कूटी सहित आरोपी काबू ।

स्कूटी चोरी की वारदात सुलझी, चोरीशुदा स्कूटी सहित आरोपी काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views
सिरसा… पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को किसान चौक सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक कॉलोनी सिरसा निवासी सुरेंद्र पुत्र बलंवत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीती 15 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे स्कूटी को सांगवान चौक,डबवाली रोड़ स्थित एक जिम सेंटर के सामने खड़ी करके जिम सेंटर के अंदर चला गया था । कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो स्कूटी कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना सिरसा में स्कूटी चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु शुरू की गई थी। जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते आरोपी प्रीतपाल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 05 कोटली खुर्द,जिला बठिंडा पंजाब को किसान चौक सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा स्कूटी सहित काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अकेला ही स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देता है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices