Home » कुरुक्षेत्र » हरियाणा सरकार द्वारा धान की सरकारी खरीद शुरू ना करने से प्रदेश के किसानों में भारी नाराजगी है- बजरंग गर्ग

हरियाणा सरकार द्वारा धान की सरकारी खरीद शुरू ना करने से प्रदेश के किसानों में भारी नाराजगी है- बजरंग गर्ग

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

कुरुक्षेत्र- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने किसान व आढ़तियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा धान की सरकारी खरीद शुरू ना करने से प्रदेश के किसानों में भारी नाराजगी है। सरकार को धान की सरकारी खरीद 21 सितंबर तक शुरू करनी चाहिए जबकि मंडियों में धान आ चुकी है। किसान अपने धान को बेचने के लिए मंडियों में इंतजार कर रहे हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को धान की नामी में छूट 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करनी चाहिए। नमी के नाम पर सरकारी खरीद एजेंसी आढ़ती व किसानों के पैसे काट लेती है जो सरासर गलत है। धान की फसल ज्यादा पानी में होती है इसलिए धान में नमी ज्यादा रह जाती है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को धान का कमीशन 55 रुपए देने की बजाय 61.52 रुपए पूरा देना चाहिए जबकि धान का कमीशन 2.5 प्रतिशत के हिसाब से 61.52 रुपए बनता है। सरकार कमीशन काटकर 55 रुपए दे रही है, जो सरासर गलत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि गेंहू खरीद का कमीशन आढ़तियों का 40 करोड़ रुपए 6 महीने से बाकी है और धान खरीद का अभी तक 55 रुपए की बजाय लगभग 50 रुपए कमीशन आया है। सरकार को गेंहू व धान खरीद का आढ़तियों का बकाया करोड़ों रुपए कमीशन ना देने पर आढ़तियों में भारी नाराजगी है। अनेकों सालों से सरकार आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत कमीशन दे रही है। महंगाई पहले से कई गुणा बढ़ चुकी है। सरकार को आढ़तियों का कमीशन 2.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार आढ़तियों का मंडियों से व्यापार खत्म करने में तुली हुई है। सरकार ने सरसों, कपास आदि फसलों पर तो आढ़तियों की आढ़त तक खत्म कर दी है और आढ़तियों का कमीशन भी कई-कई महीने नहीं देती और धान व गेहूं की फसल पर तो 2.5 प्रतिशत तक पूरा कमीशन नहीं दे रही है, जिसके कारण आढ़तियों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices