1 Views
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीवीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने घरेलू सामान चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया है।एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गांव ढाणी बगी निवासी मोहन सिंह पुत्र बंता सिंह ने थाना रानियां में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि 1 जुलाई 2026 को दोपहर के समय अज्ञात युवक उसके घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान, एक बाइक ,चांदी के जेवरात और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना रानियां में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त दो
आरोपियों बलबिन्द्र उर्फ बिन्टू व योगेश उर्फ मोनू निवासियान गांव धनुर, जिला सिरसा को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों तथा चोरीशुदा सामान के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि घर से बाहर जाते समय ताले और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Post Views: 1