Home » हरियाणा » महाराजा अग्रसैन जयंती को लेकर मीटिंग में की चर्चा, मांगे सुझाव

महाराजा अग्रसैन जयंती को लेकर मीटिंग में की चर्चा, मांगे सुझाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
5 Views

सिरसा। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल सभा सिरसा के शू कैंप स्थित कार्यालय में प्रधान संजय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने पर विचार-विमर्श किया गया। महासचिव अश्वनी बंसल ने बताया कि महाराजा अग्रसैन जयंती आगामी 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसैन स्कूल में धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती को लेकर सभा द्वारा सभी अग्र बंधुओं को निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह को लेकर रोजाना अग्रवाल सभा कार्यालय में मीटिंग की जा रही है। अगर कोई अग्र बंधु अपना सुझाव देना चाहता है तो सादर आमंत्रित है। बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, भाईचारे, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवा पीढ़ी को उनके जीवन एवं सिद्धांतों से परिचित करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि उनके बताए सेवा, समर्पण और परस्पर सहयोग के मार्ग पर चलने का अवसर है। बैठक में समारोह के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने, अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अजय जैन, अंजनी कनोडिया, अनिल सर्राफ, अशोक गोयल, सुशील कंदोई, पवन साहुवाला, प्रवीण महिपाल, नवदीश गर्ग, नरेश जिंदल, संजीव गोयल, राजेश मित्तल, महेश सिंगला, भीम सिंगला, सोनू, विजय, शिव जैन, महेंद्र बनीवाला, दीपेश गोयल सहित अग्र बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *