Home » हरियाणा » लायंस क्लब सिरसा ड्रीम ने आयोजित किया विशेष योग एवं ध्यान शिविर

लायंस क्लब सिरसा ड्रीम ने आयोजित किया विशेष योग एवं ध्यान शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp
5 Views

क्लब पदाधिकारी बोले, व्यस्त जीवनशैली में योग एवं ध्यान अति महत्वपूर्ण
सिरसा। लायंस क्लब सिरसा ड्रीम द्वारा सिरसा क्लब में योग, ध्यान, साधना एवं समाधि शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन यज्ञदत्त वर्मा एवं चार्टर प्रेसिडेंट लायन जगसीर मालवा ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन विनोद बजाज ने किया। कार्यक्रम में चेयरमैन आॅनरेरी कमेटी लायन सी.एस. मेहता ने मुख्य अतिथि तथा रीजन चेयरमैन लायन तरसेम गोयल ने गेस्ट आॅफ आॅनर के रूप में शिरकत की। शिविर में योग साधक स्वामी रमेश साहुवाला द्वारा उपस्थित सदस्यों को ध्यान, साधना एवं समाधि का अभ्यास करवाया गया। वहीं योग शिक्षक परवीन सहारण ने सभी सदस्यों को विभिन्न योगासन एवं योगाभ्यास करवाकर योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग एवं ध्यान शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन सुनील वर्मा, पीआरओ लायन दीपक गुप्ता, लायन बंटी राठौड़, लायन कुलवंत सिंह एवं लायन जसपाल सिंह, लायंस क्लब सिरसा सूर्य से अध्यक्ष लायन गोपाल कागजी, सचिव लायन विशाल गुप्ता, लायन विनोद गर्ग एवं लायन नरेश जिंदल तथा लायंस क्लब सिरसा सुप्रीम से चार्टर प्रेसिडेंट लायन भीम बुडी उपस्थित रहे। इसके अलावा लायंस क्लब सिरसा अमर से अध्यक्ष लायन इंदर गोयल, सचिव लायन रितुन साहुवाला, लायन अशोक प्रजापत, लायन नील कमल, लायन हरीश, लायन रघु एवं लायन सुखदेव बागड़ी ने भी विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान आए हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न लायंस पदाधिकारियों को क्लब की ओर से टोकन आॅफ लव भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *