सिरसा। पूरे हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत सिरसा में बुधवार को सिरसा से रतनलाल जमालिया जोकि पूर्व में कांग्रेस के धुरंधर कार्यकर्ता रहे, जिन्होंने कांग्रेस में अपने 25 से 30 साल दिए, आज उन्होंने विचारधारा भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ते हुए सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ अशोक तंवर के साथ कांग्रेस में रहने वाले बलवंत सोनी ने भी कांग्रेस छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनको सदस्यता ग्रहण करवाते समय भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश जैन, नवीन रोड़ी, हनुमान गोदारा, इंद्र गोयल, सुरेश पंवार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी में शामिल हुए रतनलाल जमालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में आस्था जताई है और पार्टी के प्रचार-प्रसार में तन-मन-धन से सहयोग कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे का काम करेंगे।