शुक्रवार गांवों में गुरुद्वारों में प्रकाश उत्सव पर कार्यक्रमों में भारी संख्या में संगतों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर अपनी श्रद्धा भक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर रागी जत्थे ने गुरू महाराज के जीवन प्रसंगों की व्याख्या की तथा कीर्तन के द्वारा संगतों को निहाल किया। इसी कड़ी में
क्षेत्र के गांव मल्लेवाला स्थित गुरुद्वारा नानक निवास में समूह नगर निवासियों के सहयोग से शुक्रवार को सुबह पातशाही पहली साहिब श्री गुरु नानक देव जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। सुबह श्री अखंड पाठ का भोग पड़ा। इससे पहले वीरवार को गांव व ढाणियों में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसी तरह गांव नागोकी में भी शुक्रवार को सुबह गुरुद्वारा साहिब में समूह नगर निवासियों के सहयोग से प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव बीरूवाला गुढ़ा में भी समूह नगर निवासियों के सहयोग से गुरुद्वारा विवेकसर में प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह श्री अखंड पाठ का भोग पड़ा। भोग उपरांत उपस्थित समूह संगत ने लंगर ग्रहण किया।
इसी तरह गांव अलीकां स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में भी सुबह श्री सहज पाठ का भोग पड़ा। मुख्य सेवादार बाबा जगदीप सिंह ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। भोग उपरांत उपस्थित संगतों ने लंगर ग्रहण किया। इसके अलावा गांव रघुआना गुरूद्वारा सिंह सभा में मुख्य सेवादार बाबा जीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह श्री अखंड पाठ प्रकाश किए गए है।
और रविवार को सुबह भोग पड़ेगा। इस दौरान संत बाबा खुश मन दास कीर्तन कर गुरू यश गाएंगे। इसी तरह मुख्य सेवादार बाबा जसबिंदर सिंह व ग्रंथी बाबा गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा भठ्ठा साहिब बड़ागुढ़ा में भी शुक्रवार को सुबह श्री अखंड पाठ प्रकाश किया गया। और रविवार को भोग पाएं जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को गुरु पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया