Home » हरियाणा » सुल्तानपुर लोधी में भाजपा नेता की हत्या

सुल्तानपुर लोधी में भाजपा नेता की हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
51 Views

सुल्तानपुर लोधी,  सुल्तानपुर लोधी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष हनी कुमार की कुछ नौजवानों ने हत्या कर दी और उनके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात की है।
सुल्तानपुर लोधी के पुलिस उपाधीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि हनी कुमार और उसके 2 दोस्त रात को खाना खाने के बाद मोटरसाइकिल से अनाज मंडी गए थे, जहां बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हनी कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय कुमार और अमन कुमार का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई है। हमलावर सुल्तानपुर लोधी के उसी इलाके के रहने वाले हैं, जहां भाजपा नेता हनी कुमार रहता था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मृतक की रिश्तेदार रजनी पत्नी दीपक कुमार निवासी कपूरथला ने बताया कि उनके जीजा हनी कुमार के दोस्तों अजय कुमार बंटी व अमन कुमार ने बताया कि मोहल्ला सैयदा के युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। पुलिस को उसके जीजा का शव दाना मंडी सुल्तानपुर लोधी में मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices