Home » देश » ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी में जुडक़र पाएं सेवा का मौका: सतीश अरोड़ा

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी में जुडक़र पाएं सेवा का मौका: सतीश अरोड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
101 Views

सिरसा। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी संगठन का गठन 2 मार्च 2020 को खत्रिय वर्ण के अंतर्गत आने वाली अरोड़ा, खत्री, भाटिया, सूद, खुखरायण और ब्रह्मखत्रिय जातियों को एकजुट करके खत्रिय वर्ण को विश्व का सिरमौर बनाने का प्रण लेकर शुरू किया गया है। सूर्यवंशी सतीश अरोड़ा जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी, जिला सिरसा ने बताया कि जो भी बहन या भाई चाहता है कि  अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक रूप से विश्व की सिरमौर बने तो आप  ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी संगठन में सदस्य अथवा पदाधिकारी के रूप में जुडक़र कार्य करके इस मिशन को पूरा करने में अपना सहयोग दे सकते हैं। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की वर्तमान कार्यकारिणी का समय 31 दिसंबर 2024 तक का है, अगली कार्यकारिणियों के लिए 15 दिसंबर 2024 से पदाधिकारी का चयन शुरू हो जाएगा, जिनका कार्यकाल 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 (यानि) 2 वर्ष तक रहेगा, इसलिए जो भी पदाधिकारी, सदस्य अथवा अरोड़ा खत्री पंजाबी परिवारों के सदस्य अपने-अपने विधानसभा, जिला, प्रदेश, किसी प्रकोष्ठ अथवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के अन्य पदों पर कार्य करना चाहते हैं वह सभी 1 दिसंबर से पहले पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा (9896592421) को अपना-अपना बायोडाटा और अपनी-अपनी कार्य करने की क्षमता के साथ-साथ इच्छा के बारे में भी अवगत करवा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices