146 Views
ओंटारियो : कनाडा के ओंटारियो प्रांत के सार्निया शहर में 1 दिसम्बर को 22 वर्षीय भारतीय छात्र गुरसीस सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरसीस लैंबटन कॉलेज में बिजनैस की पढ़ाई कर रहे थे। यह घटना उनके घर पर हुई, जहां वह और आरोपी एक ही घर में किराए पर रहते थे। सार्निया पुलिस को 1 दिसम्बर की सुबह एक कॉल मिली, जिसमें चाकूबाजी की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां गुरसिस सिंह को मृत पाया। मौके से 36 वर्षीय क्रॉसली हंटर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गुरसीस और हंटर किचन में मौजूद थे। दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि हंटर ने चाकू से गुरसीस पर कई बार हमला किया। गुरसीस की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी क्रॉसली हंटर पर सैकेंड डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है