Home » दुनिया » बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट (रजि.-2116) को कर्मवीर सैनी ने किया सम्मानित

बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट (रजि.-2116) को कर्मवीर सैनी ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
53 Views

सिरसा। समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर खंड ऐलनाबाद में आयोजित गणतन्त्र दिवस समारोह में बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट (रजि. 2116) के प्रधान रविंद्र सैनी को मुख्यातिथि अतिथि कर्मवीर सैनी व प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। जानकरी देते हुए संस्था के सचिव डा. सुरेन्द्र हांडा ने बताया कि बाबा सर साईनाथ सेवा ट्रस्ट रजि. समाज भलाई के कार्यों को लिए चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों व शहर के गणमान्य लोगों द्वारा बाबा सरसाईनाथ के नाम से संस्था बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बाबा सरसाई नाथ   भारत वर्ष के महान संत हुए हंै, जिनके नाम पर सिरसा शहर शहर का नामकरण हुआ। प्रवीन कपूर ने बताया कि हमारी संस्था पिछले दो वर्ष से अनेक भलाई के कार्य कर रही है, जैसे रक्तदान शिविर लगाना, जरूरत मन्द बच्चों को स्वेटर व स्टेशनरी बांटना, जरुरतमंद को गर्म कम्बल व वस्त्र बंाटना, पक्षियों के लिए सकोरे बांधना, सफाई अभियान चलाना, नशे के प्रति जागरूक करना, पौधे लगाना आदि। गौरतलब है कि बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट ने केवल 2 वर्ष में अनेक भलाई कार्य किए हैं। संस्था के भलाई कार्यों को देखते हुए ही प्रशासन ने गणतन्त्र दिवस समारोह में बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट को सम्मानित किया। प्रधान रविन्द्र सैनी ने कहा कि यह सम्मान संस्था के निष्ठावान सदस्यों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सम्मान के मुख्यातिथि कर्मवीर सैनी व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG-20241009-WA0203

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices