भगवान श्री खाटू श्याम जी को कलयुग के अवतार कहते है- बजरंग गर्ग
भगवान श्री कृष्ण जी ने कौरवों का अन्त करने के लिए पाण्डवों का साथ दिया- बजरंग गर्ग
हिसार- श्री श्याम जनता मंडल द्वारा 54 वां वार्षिक विशाल महोत्सव हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। यह जानकरी श्री श्याम जनता मंडल के प्रधान सचिन गर्ग की दी। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिसार लोकसभा के सांसद भाई जयप्रकाश, पूर्व मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाली, जगदीश जिंदल व नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंगला टीटू थे। इस अवसर पर भारी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धार्मिक कार्य करने से मन को शान्ति मिलती है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। हिसार धर्मनगरी है। देश के साथ-साथ हिसार जिले की जनता पर सभी देवी-देवताओं की विशेष कृप्या बनी रहती है। हिसार से हजारों यात्री हर रोज खाटू श्याम मन्दिर में दर्शन के लिए जाते है। देश ही नही पूरे विश्व में बाबा खाटू श्याम जी की बड़ी भारी मानता है। बाबा खाटू श्याम जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते है। भगवान श्री खाटू श्याम जी को कलयुग के अवतार कहते है। बाबा खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण जी ने कौरवों का अन्त करने के लिए पाण्डवों का साथ दिया और बुराई को खत्म करने का काम किया। हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। श्री श्याम मंडल के प्रधान सचिन गर्ग ने आए हुए अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल जैन टीनू, नरेश बंसल, प्रवीण गर्ग, अमित गर्ग, एन के गोयल, दुनीचंद गोयल, ललित गोयल, सुनील गर्ग, बीडी गोयल, मनोज खटाना, सुरेश जैन सिसाय वाले, ओम प्रकाश जिंदल, संजय मक्कड, मनोज जैन, मनोज बंसल, वेद गोयल, कृष्णा गर्ग, वंश गर्ग, उत्सव गोयल, बिल्लू शर्मा आदि श्याम भक्त भारी संख्या में मौजूद थे।