Home » सिरसा » 29 अप्रैल को मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव: जयप्रकाश शर्मा

29 अप्रैल को मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव: जयप्रकाश शर्मा

Facebook
Twitter
WhatsApp
70 Views

सिरसा। आगामी 29 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से श्री गीता भवन मंदिर के प्रांगण में श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए सचिव जयप्रकाश शर्मा व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि 29 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे हवन होगा। जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से आहूति डालकर पुण्य कमाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे भगवान परशुराम चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। माल्यार्पण कार्यक्रम में समस्त समाज के प्रबुद्धजन भाग लेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भगवान परशुराम संकीर्तन व प्रवचन होंगे। दोपहर 12 बजे से प्रसाद व भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढक़र भाग लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। सचिव ने बताया कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज को भ्रमित करने के लिए श्री ब्राह्मण सभा रजि. के नाम से परशुराम धर्मशाला में कार्यक्रम करवा रहे हंै। यह कार्यक्रम श्री ब्राह्मण सभा रजि. से संबंधित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices