सिरसा। प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी हरियाणा रामराजी शर्मा की माता श्रीमति शांति देवी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पार्टी नेताओं व तमाम धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रीमति शांति देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और परमात्मा से प्रार्थना की कि परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे और पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सीएम ने कहा कि वे धार्मिक व सामाजिक विचारों की महिला थी। श्रीमति शांति देवी के अचानक चले जाने से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्ढा, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, हरियाणा सरकार में चेयरमैन कर्मवीर सैनी एवं अमरपाल राणा, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, जींद जिला के भाजपा प्रभारी प्रोफेसर मदन गोयल, भारतीय जनता पार्टी जिला जींद के प्रधान तेजेंद्र ढुल, नगर पालिका जुलाना के चेयरमैन डा. संजय जांगड़ा, जिला महामंत्री भाजपा डा. राज सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप मालवी, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डा. जेपी शर्मा, ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरिराम दीक्षित, हरियाणवी सिंगर मासूम कौशिक, ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित दयानंद कौशिक, भाजपा जींद कार्यालय सचिव नरेंद्र शर्मा, भाजपा जींद मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामफल शर्मा व रामफूल शर्मा, ओम नारायण शर्मा, विनोद चहल, पुष्पा तायल सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भी श्रीमति शांति देवी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।