सिरसा। महात्मा बुद्ध योग संस्था द्वारा पहलगाम में मारे गए सैलानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए रेलवे पार्क में सभा आयोजित की गई। संस्था के संस्थापक नरेंद्र योगी ने बताया कि पहलगाम में 22 अपै्रल को आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, जोकि अति निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि सरकार से पुरजोर मांग है कि जल्द से जल्द इस घटना में मारे गए लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए जवाबी कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा से कोई आतंकवादी हमला करने की न सोच सके। इस अवसर पर नरेंद्र योगी ने कहा कि सरकार देश से सभी पाकिस्तानियों को निकाले और पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद करवाए। इस अवसर पर सुनील तनेजा, इकबाल भयाना, चंद्र मोहन, राधेश्याम, गुलशन कुमार, गोपाल, सतीश चुचरा, सरिता, राजबाला, मदन लाल शर्मा, सुरेन्द्र मकड़, भूषण गुलाटी आदि भारी संख्या में शहर वासी उपस्थित हुए।
महात्मा बुद्ध योग संस्थान ने दी श्रद्धांजलि
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
