सिरसा। कर्मजीत कौर वैदवाला जिला पार्षद कालांवली, सिरसा को ऑल इंडिया बंजारा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. टीसी राठौर, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह तिलावत और हरियाणा डीएनटी एस एन टी टास्क फोर्स चेयरमैन अशोक बरतिया द्वारा प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। अपनी नियुक्ति के लिए कर्मजीत कौर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, समस्त समाज बाज़ीगर, बादी, लबाना, गवारिया, ग्वार, सिरकी बन्द, शिकलीगर, बंजारा के मूल संगठन ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ का आभार जताया। समाज के तमाम वर्गों के प्रतिनिधियों ने जिला परिषद कर्मजीत कौर को नियुक्ति के लिए बधाई दी। कर्मजीत कौर ने कहा कि समाज के मूल संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरे कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज हित के लिए काम करते हुए निभाऊंगी। उनका प्रयास रहेगा कि समाज को एकता के सूत्र में बांध कर संगठन को मजबूत बनाया जाए।
कर्मजीत कौर बनी ऑल इंडिया बंजारा समाज की प्रदेशाध्यक्ष
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026