बरसात के चलते शहरों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार ने कालांवाली शहरी क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों से जल्द पानी निकासी के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए लगाए गए पंप सेटों व ड्रेनेज सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसटीपी प्लांट, पाइपलाइन और पंपिंग सेटों की कार्यप्रणाली को जांचा और अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की निकासी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा लोगों को जलभराव की समस्या से तुरंत राहत मिले। उन्होंने कहा कि पंप सेट लगातार चालू रखें और पाइपलाइन की सफाई समय-समय पर होती रहे, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे बारिश के दिनों में अनावश्यक रूप से जलभराव वाले इलाकों में न जाएं और किसी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। कालांवाली निरीक्षण के दौरान पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ, जेई, नगर पालिका सचिव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
एसडीएम कालांवाली ने शहर का किया निरीक्षण, बारिश से जलभराव के तुरंत समाधान के दिए निर्देश
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026