Home » देश » एसडीएम कालांवाली ने शहर का किया निरीक्षण, बारिश से जलभराव के तुरंत समाधान के दिए निर्देश

एसडीएम कालांवाली ने शहर का किया निरीक्षण, बारिश से जलभराव के तुरंत समाधान के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
113 Views

बरसात के चलते शहरों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में  एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार ने  कालांवाली शहरी क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों से जल्द पानी निकासी के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए लगाए गए पंप सेटों व ड्रेनेज सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसटीपी प्लांट, पाइपलाइन और पंपिंग सेटों की कार्यप्रणाली को जांचा और अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की निकासी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा लोगों को जलभराव की समस्या से तुरंत राहत मिले। उन्होंने कहा कि पंप सेट लगातार चालू रखें और पाइपलाइन की सफाई समय-समय पर होती रहे, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे बारिश के दिनों में अनावश्यक रूप से जलभराव वाले इलाकों में न जाएं और किसी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। कालांवाली निरीक्षण के दौरान पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ, जेई, नगर पालिका सचिव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices