– भारत की मिट्टी की सुगंध वाले उत्पाद खरीदें, मजदूर और किसान होंगे सशक्त : राज्यमंत्री गौरव गौतम
– आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आईटीआई अलीकां में कार्यक्रम का आयोजन, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की
हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विकसित भारत का मूल आधार आत्मनिर्भर भारत है और इसका रास्ता स्वदेशी से होकर गुजरता है। देश तभी वास्तविक रूप से विकसित हो सकेगा, जब हम उन्हीं उत्पादों को अपनाएंगे जिनमें भारत के किसानों और मजदूरों का पसीना शामिल है। इससे न केवल वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, बल्कि देश भी मजबूती की राह पर आगे बढ़ेगा।
वे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नेहरू प्राइवेट आईटीआई, अलीकां (डबवाली) में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, भाजपा जिलाअध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना, मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा, विजयंत शर्मा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण चौहान, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा निशान जोसन, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बेगो रानी, मंडल अध्यक्ष डबवाली मोहिंदर बंसल, मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष नवदीप सरा, मंडल अध्यक्ष जसवंत जाखड़, परमजीत सिंह जोतांवाली सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के सामने यह विजन रखा है कि 2047 तक, जब भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का रास्ता स्वदेशी से होकर ही जाता है। हमें वही वस्तुएं खरीदनी चाहिए जिनमें भारत की मिट्टी की सुगंध और हमारे मजदूरों का पसीना हो।
उन्होंने बताया कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार भी। अगर हम भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि देश का तकनीकी और औद्योगिक विकास भी तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाएं जैसे मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और वोकल फॉर लोकल सभी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे देश के युवाओं, किसानों और मातृशक्ति द्वारा निर्मित उत्पादों को अपनाएं ताकि आने वाली पीढिय़ां भी गर्व महसूस करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है और सभी क्षेत्रों में समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा छोड़ें और खेलों से जुड़ें, ताकि प्रदेश को नशा मुक्त और खेल युक्त हरियाणा बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के लिए अधिक से अधिक खेल स्टेडियम और व्यायामशालाओं का निर्माण करवा रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य देश के हर नागरिक को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान के जरिए भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी दृष्टि से सशक्त किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारत एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वदेशी की ओर लौटेंगे, तो भारत निश्चित रूप से दुनिया की सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों में शुमार होगा।
—————–
महिला उद्यमियों को अनुदान राशि के चेक वितरित
हरियाणा महिला विकास निगम सिरसा द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
निगम की जिला प्रबंधक एवं उप निदेशक डा. दर्शना सिंह ने 13 महिलाओं को चार लाख 16 हजार रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत आठ, विधवा ऋण योजना के तहत एक, व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत दो व शिक्षा ऋण योजना के तहत दो महिलाओं को अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए।
स्वदेशी अपनाकर ही बनेगा आत्मनिर्भर और विकसित भारत: गौरव गौतम
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026