Home » हरियाणा » नि:शुल्क स्वास्थ्य व दंत चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

नि:शुल्क स्वास्थ्य व दंत चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
5 Views

सिरसा। डबवाली रोड स्थित लाइफ लाइन केयर अस्पताल में नि:शुल्क दांतों की जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जानकारी देते हुए डा. दिनेश गिजवानी ने बताया कि शिविर में ओपीडी नि:शुल्क रही। इसके साथ-साथ शुगर, बीपी व रक्त की जांच भी नि:शुल्क की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और उन्हें दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई। डा. गिजवानी ने बताया कि पिछले लंबे समय से अस्पताल में हर माह नि:शुल्क कैंप लगाकर लोगों को सुविधा दी जा रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के शिविर में बढ़चढ़कर भाग लें और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। इस मौके पर डेंटल सर्जन डा. शुभम ने भी शिविर में 50 से अधिक लोगों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि दांतों की समय-समय पर देखभाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि खाना खाने के बाद ब्रश अवश्य करें, ताकि दांतों में फसा खाना निकल सके और दांत स्वस्थ रह सकें। डा. शुभम ने कहा कि दांतों संबंधी किसी भी समस्या को नजरअदांज न करें और तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं, ताकि समय रहते उपचार किया जा सके। इस मौके पर अस्पताल के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices