Home » हरियाणा » एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स ने समस्याओं को लेकर मीटिंग में की चर्चा

एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स ने समस्याओं को लेकर मीटिंग में की चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
65 Views

सिरसा। एचवीपीएन पदाधिकारियों की एक मीटिंग बरनाला रोड सिरसा स्थित रेस्ट हाऊस में एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स, सिरसा सर्कल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला प्रधान किशोर कंबोज व जिला सचिव गुरलाल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा बिजली निगम सिरसा में जूनियर इंजीनियरों की गंभीर समस्याओं का कोई समाधान ना करने पर चिंता जताई गई। जे. ई. साथियों को ब्रेक डाऊन अटेंड करने तथा रिकवरी करने के लिए कोई गाड़ियां नहीं उप्लब्ध करवाई गई है। कई जे. ई. साथियों की हैंड रशीदों के पैसे भी नहीं मिले, ना ही ट्रांसफार्मर में डालने के लिए स्टोर में तेल व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध है। ट्रांसफार्मर की आॅनलाइन एंट्री के लिए जे.ई. साथियों को लैपटॉप उप्लब्ध करवाये जाएं, फील्ड स्टाफ की कमी को पूरा किया जाये तथा दफ्तरों में बैठे तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में लगाया जाये तथा जे.ई. साथियों के विरूद्ध हो रहे शोषण को रोकने की मांग की।  निगम द्वारा निर्धारित दायित्व सौंपा जाने तथा जेई प्रथम साथियों को निगम द्वारा निर्धारित दायित्व सौंपा जाए तथा जेई साथियों के विरुद्ध हो रहे शोषण को रोकने तथा शो-काज व चार्जशीट के नाम पर किये जा रहे अन्याय को रोकने की मांग की। इस मौके पर हरमीत सिंह, विकास खुराना, गोपाल मोहन उपाध्याय, इन्द्रजीत असीजा, बृजपाल, बृजलाल, पवन गाट, अशोक गांधी, भूपेन्द्र कम्बोज उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *