Home » हरियाणा » सीमित सीटों पर सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में दाखिले का सुनहरा मौका: डा. सज्जन कुमार

सीमित सीटों पर सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में दाखिले का सुनहरा मौका: डा. सज्जन कुमार

Facebook
Twitter
WhatsApp
10 Views

सिरसा। ऐलनाबाद के एकमात्र चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां में नए सत्र 2026-27के लिए दाखिला प्रक्रिया संबंधी दिशा निर्देश कॉलेज प्राचार्य डा. सज्जन कुमार द्वारा जारी किए हुए हैं। तथा सभी प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाई हुई है। प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने बताया कि दाखिला डेट बढ़ने के बाद 30 जून तक आॅनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पहली  फाइनल मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को जारी होगी तथा दूसरी मेरिट लिस्ट 17 जुलाई को जारी होगी, जिसमें एक से तीन दिन का समय फीस जमा करने का रहेगा। यदि कोई विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह जाते हैं तो ओपन काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकता है। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय में नए सत्र में एडमिशन के लिए आर्ट्स में 240 सीटें, कॉमर्स में 40 सीटें तथा बीएससी (नॉन मेडिकल) में 40 सीटें हैं। महाविद्यालय में हिंदी, पंजाबी, इंग्लिश, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, पर्यावरण शिक्षा ,  शारीरिक शिक्षा तथा मनोविज्ञान के अलावा कॉमर्स विभाग तथा साइंस के सभी विषयों के इलावा स्नातकोत्तर (एम ए) हिंदी का अध्ययन करवाया जाता है। महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है जैसे: हर प्रकार की सुविधा युक्त नई इमारत, स्मार्ट क्लास की सुविधाएं, बहुत ही अनुभवी स्टाफ, कंप्यूटर लैब, वातानुकूलित लाइब्रेरी, ठंडे और स्वच्छ पानी की सुविधा, कैंटीन की सुविधा, पिंक बस सेवा की फ्री सुविधा, पासपोर्ट की सुविधा, लर्निंग लाइसेंस की सुविधा, एससीबीसी स्कॉलरशिप की सुविधा, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की सुविधा, पोज स्कॉलरशिप (केवल साइंस के विद्यार्थियों के लिए)की सुविधा, हरियाणा मेरिट स्कॉलरशिप की सुविधा, टॉप टेन स्कॉलरशिप की सुविधा, तथा अति आधुनिक सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में उपरोक्त सुविधाओं के अलावा महिला प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट सेल, सड़क सुरक्षा क्लब, इको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, एन एस एस, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी, तथा लीगल लिटरेसी सेल आदि स्थापित किए गए हैं, जिनके द्वारा विद्यार्थी देश व समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचार्य द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क से किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर :  9466731248,7015139720,9466615917,9971164381 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कालेज में सबसे अधिक अनुभवी स्टाफ कला संकाय में कुलजीत कौर अर्थशास्त्र, सुरेश कुमारी अंग्रेजी, डा. सुगन सिंह राजनैतिक विज्ञान, डा. जोगिंद्र सिंह पंजाबी, डा. साधा सिंह स्पोर्ट्स, शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, सावन कुमार इतिहास, राजेश कुमार हिंदी, यशवंत सिंह हिंदी,डा कविता चौधरी हिंदी, भूगोल विषय में डा. सज्जन कुमार (प्राचार्य), सुभाष, सुमित कुमार, आर्यन यादव, मनोविज्ञान में डा. जगजीत सिंह, वाणिज्य संकाय में प्रवीन कुमार,
विज्ञान संकाय में फिजिक्स अक्षय कुमार, डा. पूजा केमिस्ट्री में प्रो. राजवीर सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices