Home » हरियाणा » बैरागी समाज की बैठक आयोजित, धर्मशाला के लिए जगह व निर्माण को लेकर की चर्चा

बैरागी समाज की बैठक आयोजित, धर्मशाला के लिए जगह व निर्माण को लेकर की चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

सिरसा। बैरागी समाज, जिला सिरसा की अह्म बैठक जिला प्रधान जयचंद बैरागी की अध्यक्षता में बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी चिमन लाल स्वामी ने बताया कि मीटिंग में भोजराज उपाध्यक्ष हरियाणा, उपप्रधान विमल स्वामी, सोहनलाल पूर्व सरपंच रामपुरा बिश्नोइयान, रामस्वरूप पूर्व प्रधान, सचिव चंदन पटवारी, सेवानिवृत्त जेई आदराम, बैंक से सेवानिवृत्त कृष्ण कुमार, हजारी राम रिसालिया, सुरेंद्र चोपटा, महावीर सिरसा, पवन फरवाई, लीलाधर स्वामी, महेंद्र स्वामी, मोहन स्वामी, सुरेश, सतीश, मंगतराम, झाबर, धर्मपाल, मनोज माधोसिंघाना, मनोज रिसालिया, पृथ्वी व अनमोल रामपुरा सहित समाज के अनेक महानुभाव उपस्थित थे। ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर जयचंद बैरागी ने बताया कि मीटिंग में बैरागी समाज की धर्मशाला के लिए जगह व निर्माण को लेकर चर्चा की गई। रिटायर्ड डीजीएम बीएसएनएल भाल सिंह ने कहा कि बैरागी समाज को एक मंच पर लाने के लिए युवा कमेटी ने अच्छे प्रयास किए, जिसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। भारी संख्या में समाज के लोग कमेटी से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर कमेटी के कर्मठ व जुझारू सदस्य पवन स्वामी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर बैरागी समाज की कमेटियां बनाकर यूथ को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान बनाए जाएंगे। अधिक से अधिक युवाओं को कमेटी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान विमल स्वामी ने बताया कि कार्यकारिणी गठन का जिम्मा उन्होंने संभाला हुआ है और कर्मठ व मेहनती युवाओं को संगठन में जगह देकर संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं व महानुभावों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। सभी के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने का पुरजोर प्रयास रहेगा। मीटिंग में उपस्थित लोगों ने कमेटी को आशीर्वाद देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices