सिरसा। एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की हत्या पर बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व एंटी ड्रग मैन तरुण भाटी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। तरुण भाटी ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए, हत्या में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। तरुण भाटी ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा के परिवार को न्याय दिलाना और दोषियों को सजा दिलवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने की भी मांग की। अंत में तरुण भाटी ने दिवंगत परमिंदर सिंह झोटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
एंटी ड्रग मैन तरूण भाटी ने की रमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड की कड़ी निंदा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


