Home » हरियाणा » हरियाणा बिजली पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 13वां सम्मान समारोह

हरियाणा बिजली पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 13वां सम्मान समारोह

Facebook
Twitter
WhatsApp
6 Views

सिरसा। हरियाणा बिजली पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन का 13वां वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह 33 केवी बिजली घर स्थित हनुमान मंदिर के हॉल में आयोजित किया गया। सचिव रणसिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट प्रधान वीके गर्ग ने की। सर्वप्रथम सभी पेंशनर को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 80 वर्षीय एसडीओ पीके मित्तल, जेई मोहिंद्र सिंह, एलएम धर्मा, एएफएम जगदीश राम, हैड क्लर्क जोगिंद्र सिंह, 75 वर्षीय जेई केसी आर्य, जेई-। रघुनाथ, जेई-। खेताराम व हैड क्लर्क भगवान दास को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्तमान में कार्यरत सुपरीडेंट दलबीर सिंह सोढ़ी, यूडीसी कृष्ण कुमार, एलडीसी संजय कुमार व डीईओ मयूर को भी एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान गुलशन वधवा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जो वरिष्ठ बिजली पेंशनर हैं, उन्हें समय-समय पर सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार से बिजली पेंशनर ने एलटीसी की मांग की थी, जिसे सरकार ने बंद कर दिया और 65, 70, 75 व फ्री बिजली यूनिट देने के अलावा जो छोटी-मोटी मांग एसोसिएशन की है, उन्हें बिना किसी शर्त पूरा किया जाए। वीके गर्ग रिटायर्ड एस ई एवं प्रधान सिरसा यूनिट ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। इसके बाद सभी कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर डीआर वर्मा, गुलशन वधवा एक्सईएन, प्रसन्न सिंह जेई, मालाराम लाइनमैन, कृष्ण मुरारी एएफएम, हरबंस लाल एलडीसी, ओपी मेहता एसडीओ, ओपी शर्मा एक्सईएन, महेंद्र पाल जेई, राधाकृष्ण खेमका डिप्टी सुपरीडेंट, रामकिशन लाइनमैन, एसके नैन एसडीओ, रामचंद्र जेई व एमएल सुखीजा रिटायर्ड एसई, ओपी वधवा रिटायर्ड जेई, ज्ञानीराम एएफएम, महेंद्र सिंह जेई सहित अन्य बिजली पेंशनर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *