Home » हरियाणा » चेतावनी, जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बनेगी आगामी संघर्ष की रणनीति: कंडारा

चेतावनी, जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बनेगी आगामी संघर्ष की रणनीति: कंडारा

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views

सिरसा। संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर चौक के निर्माण कार्य को रोकने पर दलित समाज ने कड़ा रोष जताया है। दलित समाज सिरसा रजि. 93 के सचिव शिवचरण कंडारा ने बताया कि काफी समय से क्षतिग्रस्त हालत में था। बाबा साहेब की प्रतिमा तक जाने के लिए सीढ़िया भी तंग व दुरुस्त नहीं थी, जिसके कारण समाज के लोगों को कार्यक्रमों के दौरान काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद की ओर से चौक के सौंदर्यकरण व सुधारीकरण की दिशा में काम कुछ दिन पूर्व ही शुरू किया गया था। जिसको लेकर कुछ जातिवाद जैसी संकीर्ण सोच वाले लोग इस चौक के निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी का बहाना बनाकर निर्माण कार्य को  रूकवाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे दलित समाज किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
कंडारा ने आगे कहा कि बाबा साहेब का सम्मान न केवल भारत में है, बल्कि विश्व में बाबा साहेब को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों के सम्मानित सरकारी प्रतिष्ठानों में बाबा साहेब की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। विदेशों में सरकारी प्रतिष्ठानों में बाबा साहेब की प्रतिमाएं लगाकर न केवल बाबा साहेब को सम्मान दिया गया है, बल्कि पूरे भारत वर्ष को सम्मान दिया गया है। कंडारा ने नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लेकर चौक के निर्माण कार्य को शीघ्र अति शीघ्र शुरू करवाया जाए। कंडारा ने आगे कहा कि जल्द चौक का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो  दलित समाज व दलित समाज से जुड़े संगठन आगे की रणनीति बनाकर आगामी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे। उन्होंंने सरकार व चेयरमैन से मांग की कि जो लोग इस प्रकार से विकास कार्यों को रूकवाकर सरकारी कार्यों में बाधा डाल कर आमजन जनता को परेशान कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *