सिरसा। रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता ने कहा कि सदियों पूर्व भगवान श्रीराम ने जो मानव समाज के लिए मर्यादाएं व आदर्श स्थापित किए थे, वे आज भी भारतीय सनातनी परंपराओं और संस्कृति में उच्च स्थान रखते हैं और सभी को उनकी पालना करनी चाहिए। वे पिछले दिनों नेहरू पार्क स्थित श्रीरामा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीराम लीला में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने ट्रस्ट के तत्वावधान में पिछले लंबे समय से भगवान श्रीराम के आदर्शों को मंचित कर बेहतर संदेश देने के लिए भी समूचे ट्रस्ट प्रबंधन को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उनके साथ रोटरी क्लब सिरसा सीनियर के पूर्व प्रधान सुरेश पाहुजा, रोटरी क्लब सिरसा सीनियर के प्रधान मनीष मेहता, रोटरी क्लब सिरसा चैंपियन के प्रधान विजय मेहता, कमालिया भवन ट्रस्ट के प्रधान सुनील डूमरा आदि भी मौजूद थे जिनका श्रीरामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अश्विनी बठला, उपप्रधान गुलशन गाबा, अनिल बांगा, महासचिव गुलशन वधवा, संरक्षक श्याम बजाज ने सभी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने श्रीराम जन्म व ताडक़ा वध के अभिनय का आनंद लिया। अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
श्री सियाराम क्लब ने भी किया स्वागत
रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता बाद में उपरोक्त सभी विशिष्ट अतिथियों के साथ टे्रड टावर मार्केट में जारी श्री सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के मंच पर भी पहुंचे और वहां श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की मर्यादा के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उन्हें भी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान राजेंद्र कुमार,
सभी करें भगवान श्रीराम की मर्यादाओं की अनुपालना: भूपेश मेहता
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


