Home » सिरसा » समग्र विकास के लिए भाजपा की बनाएं शहरी सरकार: कुलवंत राय

समग्र विकास के लिए भाजपा की बनाएं शहरी सरकार: कुलवंत राय

Facebook
Twitter
WhatsApp
256 Views

सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत राय ने एक प्रेस बयान में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है, जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा। जारी बयान में कुलवंत राय ने कहा कि हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आशीर्वाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार के बाद शहरी सरकार के लिए भी जनता का रूझान पूरी तरह भाजपा की ओर है। कुलवंत राय ने जनता से आह्वान किया कि देश-प्रदेश व शहर के विकास के लिए भाजपा का साथ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices