Home » सिरसा » कुष्ठ आश्रम में लगाया लंगर, राशन वितरित

कुष्ठ आश्रम में लगाया लंगर, राशन वितरित

Facebook
Twitter
WhatsApp
187 Views

सिरसा। आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वप्त आशा नरूला की प्रथम पुण्यतिथि पर स्थानीय कुष्ठ आश्रम में लंगर भंडारे के साथ-साथ राशन भी वितरित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रवि अरोड़ा ने कहा कि असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची मानवता की सेवा है। भूखे को भोजन करवाना सबसे बड़ी सेवा है। मुख्य सहयोगकर्ता कपिल नरूला ने कहा कि उनकी माता जी सदैव ही समाज कल्याण कार्यों में अग्रणी रहती थी तथा समाजसेवा का भाव उन्हें विरासत में अपने पूर्वजों से मिला थी। पूर्वजों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे लगातार समाजसेवा के कारवां को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि व बरसी पर समाजसेवा को सर्वोपरि रखते हुए भूखे व असहाय लोगों की मदद करें। इस मौके पर प्रधान रवि अरोड़ा, सचिव कपिल नरूला, कैशियर राजन बजाज, उपप्रधान विजय चौधरी, डा. नरूला, डा. अशोक चौधरी, डा. रजनीश नरूला, सीआर पांडे, लोकेश सर्राफ  सहित अन्य ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices