11 मार्च के धरने को लेकर किसानों ने मीटिंग में बनाई रूपरेखा
सिरसा। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की मीटिंग बाबा बन्ता सिंह भवन में कामरेड लक्ष्मन सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई। कामरेड बाबा बलवंत सिंह की सुपुत्री मनजीत कौर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मीटिंग में केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को कृषि उपज मंडी व्यापार के लिए नया मसौदा लागू करने के लिए भेजा है। उस मसौदे को पंजाब सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके रद्द कर दिया है, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी हरियाणा सरकार से अनुरोध करती है कि हरियाणा सरकार भी उक्त केन्द्र सरकार द्वारा भेजे मसौदे को विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर के रद्द करे। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के पांच मार्च के चन्डीगढ़ में प्रस्तावित धरने को असफल करने के लिए अपनाए रवैये की मीटिंग में कड़ी निन्दा की गई।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन 30 मार्च 2025को शहीद करतार सिंह सराभा हाल सिरसा में आयोजित किया जाएगा। आगामी 11 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर सिरसा जिला में उपायुक्त कार्यालय पर धरने में शामिल होने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का प्रोग्राम बनाया गया। ज्ञात रहे कि केन्द्र सरकार कारपोरेट के पक्ष में व जनविरोधी कानून बना कर आम जन का जीना दुभर कर रही है। मीटिंग में कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, प्रितपाल सिंह सिद्धू, हरदेव जोश, पाला चीमा, जगरुप सिंह चौबुर्जा, बलराज बणी, जोगिंदर सिंह दमदमा, बलवंत सिंह सन्तनगर, तरसेम सिंह, अमरजीत सिंह, तिलक राज विनायक, रेशम सिंह करीवाला, हरदेव सिंह सन्धु, बलवंत सिंह व डा. सुखदेव सिंह जम्मू शामिल रहे।
मंडी व्यापार के नए मसौदे के विरोध में:
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
