Home » सिरसा » मुख्यमंत्री ने प्रदेश को दिया नायाब बजट: रामराजी शर्मा

मुख्यमंत्री ने प्रदेश को दिया नायाब बजट: रामराजी शर्मा

Facebook
Twitter
WhatsApp
176 Views

सिरसा। भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता रामराजी शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट को प्रदेश के लिए नायब बजट करार दिया है। उन्होंने ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा और प्रधानमंत्री के सपने को साकार करेगा। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डिपार्टमेंट ऑफ  फ्यूचर के नाम से नया विभाग बनाने का प्रस्ताव रखकर सक्षम भविष्य की नींव रखी है, वहीं महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने के लिए पांच हजार करोड़ का प्रावधान, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और खिलाडिय़ों, छात्राओं, किसानों, युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लिए भविष्य सुरक्षित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा में सुशिक्षित समाज का अहम योगदान है। इसलिए सीएम ने शिक्षा के क्षेत्र के लिए बजट की पोटली भी खोल दी। नायब सैनी ने बजट में सबसे ज्यादा शिक्षा के क्षेत्र 22296.82 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसी प्रकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए 10159.54 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को 20 लाख रुपये तक मेडिकल कवरेज देने की भी घोषणा की। इसके साथ अखाड़ों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ तीन अखाड़ों को 50, 30 और 20 लाख देने की भी घोषणा सीएम ने पहलवानों का दिल जीतने की कोशिश की। वहीं किसानों के लिए सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए नई बागवानी नीति लाई जाएगी। बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने का लक्ष्य बढ़ाकर एक लाख करोड़, धान की खेती छोडऩे वाले किसानों की अनुदान राशि सात हजार से बढ़ाकर आठ हजार व पराली अनुदान एक हजार से बढ़ाकर 1200 रुपये करने की घोषणा की। कुल मिलाकर सभी वर्गों को मुख्यमंत्री ने बजट में तवज्जो दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices