Home » देश » 5.46 ग्राम हेरोईन सहित एक को किया काबू

5.46 ग्राम हेरोईन सहित एक को किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
414 Views

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व सन्दीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए कालांवाली टीम ने 05 ग्राम 46 मी.ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित आरोपी अनमोल सिंह उर्फ जादू पुत्र हरदीप सिंह निवासी तारूआना को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए कालांवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध मंडी कालांवाली से सुखचैन रोड पर जा रहे थे कि जब नहर पुल से गाँव तारुआना की तरफ थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो सामने से एक नौजवान लड़का पक्की सड़क पर आ रहा था । जो सामने से पुलिस की गाड़ी को देख कर एक दम वापिस मुडकर गेहूं के खेत में भागने लगा । जो SI को किसी अपराध का अंदेशा होने पर सरकारी गाडी रुकवाकर साथी कर्मचारियों की सहायता से भाग रहे नौजवान लड़के को काबू करके तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी अनमोल सिंह उर्फ जादू को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस हेरोइन चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार  किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices