Home » सिरसा » सिरसा से वृंदावन बस यात्रा 17 को

सिरसा से वृंदावन बस यात्रा 17 को

Facebook
Twitter
WhatsApp
177 Views

सिरसा। समस्त श्री श्याम भक्तों ओर से स्थानीय नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मन्दिर के तत्वावधान में सिरसा से वृंदावन धाम के लिए स्पैशल (एसी) बस यात्रा चलाई जा रही है। यह जानकारी देते हुए मन्दिर के पुजारी पंडित चांदरत्न शर्मा व ऋषि साहुवाला ने बताया कि यह बस 17 अप्रैल, वीरवार को प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से रात्रि 8 बजे रवाना होगी तथा वृंदावन, मथुरा, बरसाना, नन्दगांव, कोकिलावन, रमनरेती, गोकुल व गोवर्धन होते हुए 22 अप्रैल मंगलवार को सिरसा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की विशेष मांग पर यह बस पिछले कई वर्षों से चलाई जा रही है तथा यह सेवा बिना लाभ-हानि के सिद्धांत पर चलाई जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices