Home » सिरसा » 13 दिवसीय सीसीटीवी कैमरा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

13 दिवसीय सीसीटीवी कैमरा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
187 Views

प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए सर्टिफिकेट
सिरसा। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में आयोजित 13 दिवसीय सीसीटीवी कैमरा प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को सीसीटीवी कैमरा के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर निदेशक सुरेश कुमार गर्ग ने अपने हाथों से प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सीखे गए रोजगारपरक क्रियाकलापों से प्रशिक्षणार्थी कुछ भी सीखते हैं तो वे बाहर जाकर अपना स्वयं का रोजगार चला सकते हैं। निदेशक गर्ग ने कहा कि कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडों के अनुसार ऋण दिया जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया। सुरेश कुमार गर्ग ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में सदा आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ट्रेनर दलबीर सिंह व राकेश कुमार ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षणार्थियों ने बैंक सखी का प्रशिक्षण लिया। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर बेहतर तरीके से अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। नए सैशन में महिलाओं के लिए सिलाई व ब्यूटी पॉर्लर का बैच शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices