सिरसा। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि पार्टी ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर कार्यक्रम होंगे। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सभी बूथों पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन भी होंगे। रातुसरिया ने कहा कि इसी दिन भाजपा का प्रदेश कार्यालय भी मंगल कमल रोहतक से पंचकमल पंचकूला में शिफ्ट हो जाएगा। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पंच कमल कार्यालय भाजपा का मुख्यालय होगा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम बड़े नेता पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि डा. मंगल सेन के निधन के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय की शुरूआत रोहतक से हुई थी। इससे पहले चंडीगढ़ में ही भाजपा का प्रदेश कार्यालय था। अब संगठन ने पंचकूला स्थित पंचकमल कार्यालय को प्रदेश कार्यालय के रूप में बदलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से पंचकमल कार्यालय से ही पार्टी की प्रदेश स्तरीय प्रशासनिक गतिविधियां चलेंगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा का स्थापना दिवस पूरे जोर-शोर से मनाएं।
धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस: प्रदीप रातुसरिया
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
