Home » सिरसा » छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 14 को

छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 14 को

Facebook
Twitter
WhatsApp
120 Views

सिरसा। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर व महामना ज्योतिबा फूले के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर चैरिटैबल ट्रस्ट, ओढां (सिरसा) द्वारा 14 अप्रैल, सोमवार सुबह 9 बजे मंडी डबवाली स्थित बिश्नोई धर्मशाला में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजि किया जा रहा है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बंसीलाल गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन की रस्म राकेश शर्मा प्रदेशाध्यक्ष उत्त्तर भारत ब्राह्मण सभा तथा पुरस्कार वितरण की भूमिका जयदेव-सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन निभाएंगे। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में सत्र 2022-23 व 2023-24 में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी वर्ग के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपना रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल 2025 से पूर्व दर्शना शर्मा प्रधान के मोबाइल 95883-24283 व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बंसीलाल गोदारा के मोबाइल 82782-85100 पर संपर्क कर सकते हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices