सिरसा, 9 अप्रैल। भगत धन्ना जी ट्रस्ट की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसके तहत नाथूसरी चोपटा की सरपंच रीटा कासनीया को महिला विंग की प्रधान, मुकेश लाखलान पूर्व सरपंच कंवरपुरा को प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान (हरियाणा), राकेश सिहाग को प्रदेश उप प्रधान (हरियाणा), अंग्रेज सिंह औलख को प्रदेश सचिव, कमलदीप शर्मा को सह सचिव, इंद्रपाल कस्वां को उप प्रधान नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के प्रधान अमरीक सिंह राही ने बताया कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि शेष कार्यकारिणी का गठन भी जल्द कर लिया जाएगा। इसके बाद राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी माह में भगत धन्ना जी जयंती ट्रस्ट के बैनर तले मनाई जाएगी। इससे पूर्व 20 अप्रैल को उचाना के गांव पालवां में भी भगत धन्ना जी की जयंती प्रदेश सरकार द्वारा मनाई जा रही है जिसमें ट्रस्ट की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि भगत धन्ना जी के प्रचार के लिए ट्रस्ट की गतिविधियों में सभी बढ़-चढक़र भाग लेंगे और पूरा सहयोग करेंगे।
भगत धन्ना जी ट्रस्ट की कार्यकारिणी का विस्तार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
