Home » हरियाणा » शाहपुरिया के सीनियर सैकेंडरी स्कूल में लगाए सकोरे

शाहपुरिया के सीनियर सैकेंडरी स्कूल में लगाए सकोरे

Facebook
Twitter
WhatsApp
143 Views

भयंकर गर्मी में बेजुबान जीवों के लिए करें पानी की व्यवस्था: प्रिंसिपल
नाथूसरी चौपटा। जीव ही जीवन संस्था द्वारा चलाए जा रहे पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे लगाने के अभियान के तहत नाथुसरी चोपटा खण्ड के गांव शाहपुरिया के सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में सकोर लगाएं। स्कूल प्रिंसिपल प्रताप सिंह, डीपी बलवंत सिंह देहडू, रामकुमार कासनियां, सुभाष शर्मा, हरपाल सहारण, सुमित्रा, सुशीला, सिकन्दर, स्कूल के छात्र आईना, निहारिका, समेस्ता, तेजपाल, प्रवीण, प्रिंंस, साहिल, यशप्रीत ने प्रण किया कि हर रोज पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करेंगे। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि इस भयंकर गर्मी में हम बेजुबान जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करें। वही विद्यार्थियों को बताया कि प्रकृति हमारे लिए कितनी अनमोल है, इसकी रखवाली करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर जीव ही जीवन संस्था के सदस्य भीम सहारण, बीके मंदोरी, जोनी शर्मा, प्रह्लाद सहारण, प्रदीप मिल, विनोद पूनिया, राकेश गोरछिया  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices